पर्यावरण अनुकूल सामग्रियां एवं तकनीकें

कुल मिलाकर देखें, तो पक्‍की ईंट, स्‍टील एवं सीमेंट जैसी परंपरागत भवन निर्माण प्रौद्योगिकियों की लागत अधिक है, तथा इनमें ऊर्जा, खनिज, मिट्टी की ऊपरी परत, वन क्षेत्र आदि जैसे गैर-नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधनों का भारी मात्रा में उपयोग होता है। इनसे बाह्य सामग्रियों एवं जनशक्ति पर निर्भरता बढ़ती है, स्‍थानीय अर्थव्‍यवस्‍था को नुकसान पहुंचाता है तथा सामान्‍यतया इनसे प्रदूषण फैलता है।

निर्माण के लिए चुनी गई सामग्रियों एवं प्रौद्योगिकियों में कार्यात्‍मक दक्षता तो होनी ही चाहिए, साथ ही स्‍थायित्‍व एवं पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए निम्‍नलिखित कसौटियां भी पूरी होनी चाहिए: